लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भाजपा से विधायक अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह लखीमपुर खीरी से लखनऊ के लिए जा रहे थे, तभी चलती कार में उनको हार्ट अटैक आ गया। यह घटना सिधौली के आसपास हुई बताई जा रही है। सीएम योगी ने उनके देहांत पर दुख जताया है।
बैठक में भाग के लिए लखनऊ जा रहे थे
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा सीट से अरविंद गिरि पांचवी बार विधायक चुने गए थे। उनके परिजनों ने बताया कि वह बैठक के लिए अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में सिधौली के पास उन्हें चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना पर परिवार समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के माध्यम से घटना पर गहरा शोक जताया है।
सपा के साथ राजनीति में उतरे थे अरविंद
जानकारी के मुताबिक अरविंद गिरि ने राजनीति में वर्ष 1994 में समाजवादी पार्टी के साथ कदम रखा था। वर्ष 1995 में वह गोला नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए। फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी से ही टिकट लेकर वर्ष 1996 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीते। 65 वर्षीय अरविंद गिरि ने वर्ष 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद गिरि लगातार पांच बार क्षेत्र से विधायक रहे।
सीएम योगी ने दुख जताते हुए किया ट्वीट
वहीं मुख्यमंत्री योगी ने घटना के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 mins ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
42 mins agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 hr agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
4 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
4 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
5 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines