Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

स्वाति मालिवाल का बड़ा आरोप, बोली- ट्विटर पर 20 रुपए में मिल रहे हैं रेप वाले वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्विटर इंडिया के पॉलिसी हेड को समन भेजा है। स्वाति मालिवाल का आरोप है कि ट्विटर पर 20 रुपये में बच्चियों और महिलाओं के रेप वाले वीडियो बिक रहे हैं। स्वाति मालिवाल ने मंगलवार को एक के बाद एक ट्वीट कर इसका खुलासा किया। सोमवार […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Sep 20, 2022 14:25

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्विटर इंडिया के पॉलिसी हेड को समन भेजा है। स्वाति मालिवाल का आरोप है कि ट्विटर पर 20 रुपये में बच्चियों और महिलाओं के रेप वाले वीडियो बिक रहे हैं।

स्वाति मालिवाल ने मंगलवार को एक के बाद एक ट्वीट कर इसका खुलासा किया। सोमवार को उन्होंने कहा था कि ट्विटर पर किस तरह खुलेआम चाइल्ड पोर्न, बलात्कार और छेड़छाड़ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बारे में मंगलवार को दोपहर 12 बजे खुलासा करुंगी।

---विज्ञापन---

मंगलवार को स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर कहा कि छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के वीडियो हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। खुफिया कैमरे से महिलाओं की नहाते हुए वीडियो डाली जा रही है। ये कंपनी (ट्विटर) विदेश में कानूनों का पालन करती है और हिंदुस्तान में महिलाओं के साथ अश्लीलता और बलात्कार पर आंखें मूंद लेती है।

एक अन्य ट्वीट में मालिवाल ने कहा कि सोती हुई बच्चियों के साथ बलात्कार के वीडियो और फोटो भी ट्विटर पर शेयर की जा रही है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर बच्चों की अश्लील पॉर्न वीडियो बेचने का माध्यम बन गया है। छोटी बच्चियों के बलात्कार के वीडियो का ट्विटर पर भरमार लगा हुआ है। 20 से 30 रुपये में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली सरकार को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी में कार्यस्थल पर हो रहे यौन उत्पीड़न से बचने के लिए बनाए गए कानून (रोकथाम, निषेध और निवारण) का सुचारु रुप से पालन नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 20, 2022 02:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.