BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 144 सीटों पर नामों का ऐलान

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. वहीं, आज BJP ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.  बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है. ममता बनर्जी भबानीपुर से विधायक हैं और इस सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं.

MAMTA.jpg
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. वहीं, आज BJP ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.  बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है. ममता बनर्जी भबानीपुर से विधायक हैं और इस सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं.

बता दें कि 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा. बीजेपी ने 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों-भबानीपुर और नंदीग्राम से मैदान में उतारा है. वहीं, शंकर घोष को सिलीगुड़ी से, अशोक डिंडा को मोयना से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से मैदान में उतारा गया है.

12 मार्च को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे. केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इन 144 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ