West Bengal: बंगाल की इस फैक्ट्री मे बनी ये अत्याधुनिक राइफल, पलक झपकते ही दुश्मनों को कर देगी ढेर
Edited By Rakesh Choudhary

Assault Raifile
Edited By Rakesh Choudhary

Assault Raifile
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित ईशापुर राइफल (Raifile) फैक्ट्री ने एक नई अत्याधुनिक असॉल्ट राइफल (Assault Raifile) का निर्माण किया है। इस राइफल को त्रिची आयुध फैक्ट्री ने डिजाइन किया है। इस राइफल का वजन 3.5 किलोग्राम है। मैगजीन भरने पर इस राइफल का वजन लगभग 4 किलो हो जाता है। इस राइफल के कुल तीन मोड है सिंगल मोड, ऑटो मोड और स्वचालित मोड।
In a glorious moment for RFI, Handing over ceremony of 7.62×39 TAR (Trichy Assault Rifle) to Sh. Sudhir Kumar, IG, CISF NES-II HQRS, Kolkata & his team by the ED/RFI, Sh.P.K.Behera, IOFS & RFI officials took place.@connectaweil @DefProdnIndia @min_homeaffairs @CISFHQrs pic.twitter.com/0OHvJXTMWX
— PRO Rifle Factory Ishapore (@PRORFI) January 13, 2023
यह राइफल ऑटो और मेनुअल लिवर दोनों में उपलब्ध है, स्वचालित मोड में यह राइफल प्रति मिनट मे 600 राउंड गोलियां फायर कर सकती है। वहीं इसकी एक मैगजीन मे 30 कारतूस होंगे। इस राइफल की लम्बाई 890 सेमी. है, यह अत्याधुनिक राइफल 300 से 800 मीटर के दायरे मे दुश्मन को ढेर कर सकती है। अन्य राइफल की तुलना मे इस राइफल की कार्टिज एगजिट ट्यूब छोटी है। ट्रिगर दबाने पर इसकी कार्टिज 530 मीटर प्रति सेकेण्ड के रफ़्तार से फायर करने मे सक्षम है। वहीं इंसास राइफल का कार्टिज 5.56 मिमी है।

इसके साथ ही यह राइफल एक मिनट मे 600 से 650 राउंड गोलियां फायर करने की क्षमता रखती है। यह राइफल अन्य राइफलों की तुलना में कई ज्यादा हल्की और सटीक मानी जा रही हैं। इस राइफल का परीक्षण लेने के बाद देखा गया की यह राइफल अन्य की तुलना मे अधिक प्रभावी है। वहीं त्रिची असॉल्ट राइफल की कीमत महज 76 हजार रुपए है। BSF ने करीब 12 हजार राइफलों की मांग की हैं। जबकि CISF ने 10 हजार राइफल की मांग की हैं। जिसमे से सीआईएसएफ को 6 हजार राइफल की डिलीवरी कर दी गई हैं।
CISF के आईजी सुधीर कुमार ने बताया कि यह राइफल अन्य राइफलों की तुलना में बेहतर है। BSF के लिये इस राइफल का निर्माण त्रिची आयुध फैक्ट्री में किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: