गाजियाबाद में नाले में बही महिला का शव लोहा मंडी के पास बरामद, बारिश में गिरी दीवार की चपेट में आई थी महिला

Ghaziabad News: बुधवार देर रात गाजियाबाद में हुई तेज बारिश के दौरान विवेकानंद नगर में नाले की दीवार गिर गई थी। जिसकी चपेट में आने से एक महिला भी नाले में बह गई थी। तेज बहाव होने के कारण महिला का कोई पता नहीं लग सकता था। अब महिला का शव डेढ़ किलोमीटर दूर लोहा मंडी के पास से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, बारिश से गिरा मकान, दबकर मौत

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: बुधवार देर रात गाजियाबाद में हुई तेज बारिश के दौरान विवेकानंद नगर में नाले की दीवार गिर गई थी। इस दौरान दीवार की चपेट में आने से एक महिला भी नाले में बह गई थी। तेज बहाव होने के कारण महिला का कोई पता नहीं लग सकता था। तभी से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। महिला का शव डेढ़ किलोमीटर दूर लोहा मंडी के पास से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि हादसे के दौरान महिला दीवार के पास बैठकर बर्तन साफ कर रही थी।

विज्ञापन

दीवार की चपेट में आने से नाले में गिरी थी महिला

बता दे की बुधवार देर रात गाजियाबाद सहित एनसीआर में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई थी। बारिश के दौरान विवेकानंद नगर में स्थित एक नाले की दीवार भी गिर गई थी। इस दीवार के पास बिहार के रहने वाले जुनैदा खातून अपने बच्चों के साथ झुग्गी बनकर रहती थी। बताया गया है कि अचानक नाले की दीवार गिरने के कारण उसका संतुलन भी बिगड़ गया और वह भी नाले में गिर गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने महिला की तलाश की थी, मगर तेज बहाव होने के कारण महिला का कुछ पता नहीं चल रहा था। तभी से पुलिस महिला की तलाश करने में जुटी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस को घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर लोहा मंडी के पास नाले में महिला का शव बरामद हो गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद से ही महिला के परिजनों में कोहराम मचा है। महिला के दो बच्चे है। हादसे के समय दोनों झोपड़ी में सो रहे थे। जब से उन्हें इस घटना के बारे में पता चला है तब से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ