Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, फरार शूटर दीपक उर्फ मुंडी समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मर्डर केस में फरार शूटर दीपक उर्फ मुंडी और उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तीनों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Sep 10, 2022 16:43
Deepak Mundi Siddhu Mooswala
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मर्डर केस में फरार शूटर दीपक उर्फ मुंडी और उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तीनों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ये जानकारी दी।

---विज्ञापन---

डीजीपी ने बताया कि दीपक, कपिल पंडित और राजिंदर को आज एजीटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया। दीपक बोलेरो मॉड्यूल में शूटर था, जबकि कपिल पंडित और राजिंदर ने हथियार और ठिकाने समेत रसद सहायता प्रदान की थी।

बता दें कि दीपक उर्फ मुंडी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में छठा शार्प शूटर है। पुलिस ने दीपक उर्फ मुंडी को गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन मुंडी’ चलाया था। फरार शूटर दीपक की तलाश में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी की मदद से कई जगहों पर छापेमारी की थी। आखिरकार पुलिस को शनिवार को सफलता मिल गई।

First published on: Sep 10, 2022 04:38 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.