हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sahebpur Kamal Election Result 2025: साहेबपुर कमाल से आरजेडी के संतानंद संबुद्ध बने विजेता, एलजेपी के सुरेंद्र कुमार हारे

Sahebpur Kamal Election Result 2025: बिहार की साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर एक बार फिर सत्तानंद सदबुद्ध की साख दांव पर है. अगर आरजेडी इस बार भी जीतती है तो ये हैट्रिक साबित होगी.

विज्ञापन
Sahebpur Kamal Election Result 2025

Live Updates

15:30 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: आरजेडी के संतानंद संबुद्ध की पकड़ मजबूत

आरजेडी के संतानंद संबुद्ध पहले नंबर पर बने हुए हैं. एलजेपी के सुरेंद्र कुमार 7420 वोट्स से पीछे है.

14:26 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: संतानंद संबुद्ध को अब तक कितने मिले वोट्स?

साहेबपुर कमाल से संतानंद संबुद्ध अभी भी पकड़ बनाए हुए हैं. संतानंद ने अब तक 44739 वोट्स हासिल कर लिए हैं.

13:02 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: आरजेडी के संतानंद संबुद्ध कितने आगे?

साहेबपुर कमाल से आरजेडी के संतानंद संबुद्ध आगे चल रहे हैं. संतानंद संबुद्ध एलजेपी के सुरेंद्र कुमार से 7128 वोट्स आगे हैं.

10:14 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: साहेबपुर कमाल सीट से आरजेडी से संतानंद संबुद्ध आगे

साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से आरजेडी के संतानंद संबुद्ध आगे हैं. इसके साथ ही LJP से सुरेंद्र कुमार पीछे हैं.

08:21 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: सीट पर शुरू हुई मतगणना

बिहार की साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर संतानंद संबुद्ध और सुरेंद्र कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है.

07:21 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

पिछली बार के चुनाव साल 2020 में भी इस सीट की कमान राष्ट्रीय जनता दल के हाथों में ही आई थी. आरजेडी के सत्तानंद संबुद्ध ने इस चुनाव को जीता था.

06:29 (IST) 14 Nov 2025

Sahebpur Kamal Election Result 2025: किसके बीच कड़ी टक्कर?

बिहार की साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को मतदान हुए थे. आरजेडी से संतानंद संबुद्ध को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के सुरेंद्र कुमार और जन सुराज पार्टी ने मोहम्मद अब्दुला को चुनावी मैदान में खड़ा किया.

Sahebpur Kamal Election Result 2025: साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से आरजेडी के संतानंद संबुद्ध जीत गए हैं. संतानंद ने एलजेपी के सुरेंद्र कुमार को हरा दिया है. बिहार के राजनीतिक इतिहास में साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट भी खास रोल निभाता है. ये सीट रेल मार्ग के साथ-साथ सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ी है. वहीं साहेबपुर कमाल सीट पर भी पहले फेज यानी 6 नवंबर को मतदान हुए. इस सीट पर आरजेडी, एलजेपी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

चुनावी मैदान में कौन-कौन?

महागठबंधन कांग्रेस ने आरजेडी से संतानंद संबुद्ध को चुनावी मैदान में उतारा. वहीं एनडीस ने लोक जनशक्ति पार्टी के सुरेंद्र कुमार और जन सुराज पार्टी ने मोहम्मद अब्दुला को चुनावी मैदान में खड़ा किया था. इन उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी इस चुनावी लड़ाई में उतरे थे. इनमें प्रियंका कुमारी, मोहम्मद आफताब आलम और विवेकानंद प्रसाद का नाम शामिल है.

विज्ञापन

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

2020 में कौन था विजेता?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
सत्तानंद संबुद्धभाजपा64,888
शशिकांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंहजेडीयू50,663
सुरेंद्र कुमारएलजेपी22,871

पिछली बार के चुनाव साल 2020 में भी इस सीट की कमान राष्ट्रीय जनता दल के हाथों में ही आई थी. आरजेडी के सत्तानंद संबुद्ध ने इस चुनाव को जीता था. सत्तानंद ने जेडीयू के शशिकांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह को 14,225 वोटों से हराया था. वहीं इस बार फिर आरजेडी ने सत्तानंद संबुद्ध को मैदान में उतारा है. अगर इस बार भी सत्तानंद जीतते हैं तो आरजेडी की लगातार तीसरी जीत होगी.

विज्ञापन

2015 में किसने मारी थी बाजी?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
श्रीनारायण यादवआरजेडी78,225
मोहम्मद डी असलमएलजेपी32,751
सुरेंद्र विवेकनिर्दलीय12,259

साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट नवीनतम विधानसभा सीटों में से एक है. ये बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के 7 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. साल 2015 में राष्ट्रीय जनता दल के श्रीनारायण यादव के सिर इस सीट का ताज सजा था. इसके साथ-साथ चुनाव में मोहम्मद डी असलम लोक जनशक्ति पार्टी से और सुरेंद्र विवेक निर्दलीय खड़े थे. इसके साथ ही साल 2010 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ था. इस चुनाव में जेडीयू के परवीन अमाह ने जीत हासिल की थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola