Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

शादी करना चाहते थे, राजी नहीं था परिवार; गर्लफ्रेंड की हत्या कर युवक ने खुद का गला काटा

Jaipur murder and suicide case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाया। बाद में उसकी हत्या कर दी। फिर युवक ने खुद भी गला काटकर जान देने की कोशिश की। युवक ने धारदार हथियार से मर्डर को अंजाम दिया। उसी हथियार से […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Oct 3, 2023 07:13
न कोई वजह बस दीवार पर लिखे तीन लोगों पर इल्जाम, कपल ने अपनी चार साल की बच्ची के साथ खत्म की लाइफ

Jaipur murder and suicide case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाया। बाद में उसकी हत्या कर दी। फिर युवक ने खुद भी गला काटकर जान देने की कोशिश की। युवक ने धारदार हथियार से मर्डर को अंजाम दिया। उसी हथियार से खुद जान देने की कोशिश की। दोनों शादी करना चाहते थे, जिसके लिए उनके परिजन राजी नहीं थे। हरमाड़ा थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। युवक घायल मिला, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में रात को ठंड बढ़ी, 20 डिग्री से नीचे गिरेगा पारा; जानें मौसम का ताजा अपडेट

---विज्ञापन---

हरमाड़ा थाना सीआई हिम्मत सिंह की ओर से मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि थाना इलाके में लोहा मंडी के पास एक खाली जगह पर युवक और युवती बुरी तरह खून से लथपथ मिले हैं। घायल युवक किशन (26) है। वहीं, लड़की की उम्र 23 साल थी, जिसकी मौत हुई है। पुलिस ने दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया था, जहां पर डॉक्टरों ने लड़की को डेड घोषित कर दिया। वहीं, लड़के की हालत बेहद नाजुक है।

लंबे समय से चल रहा था अफेयर

---विज्ञापन---

हिम्मत सिंह के अनुसार दोनों के बीच काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करने के इच्छुक थे, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। सोमवार दोपहर को दोनों खाली जगह पर लोहा मंडी के पास मिले थे। जहां पर किशन ने लड़की का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसी हथियार से खुद का गला काट लिया। बेहोश होकर नीचे गिर गया। किसी ने दोनों को खून से सने देख पुलिस को सूचित किया था। दोनों कार में थे। कार हरियाणा नंबर की है, जिसके गेट खुले होने के बाद किसी ने दोनों को खून से लथपथ देख लिया था। पुलिस की ओर से परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

First published on: Oct 03, 2023 06:53 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.