---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली में रात को ठंड बढ़ी, 20 डिग्री से नीचे गिरेगा पारा; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Imd latest weather update: दिल्ली समेत कई राज्यों में अब रात के तापमान में कमी आने लगी है। आईएमडी की ओर से मौसम को लेकर कहा गया है कि राजधानी समेत कई इलाकों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है। सोमवार की ही बात करें, तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 […]

---विज्ञापन---

Imd latest weather update: दिल्ली समेत कई राज्यों में अब रात के तापमान में कमी आने लगी है। आईएमडी की ओर से मौसम को लेकर कहा गया है कि राजधानी समेत कई इलाकों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है। सोमवार की ही बात करें, तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से संभावना जताई गई है कि उत्तर पश्चिम भारत से दक्षिण पश्चिम की ओर मानसून लौट सकता है। अभी उत्तर पश्चिम की ओर से यहां ठंडी हवाएं चलने के कारण राजधानी समेत दूसरे इलाकों का तापमान गिर रहा है।

यह भी पढ़ें-देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा 8 साल का बच्चा, बचाईं जा सकती थीं 6 जिंदगियां, सीएम योगी ने किया ट्वीट

---विज्ञापन---

रविवार की बात करें, तो दिल्ली का टेंपरेचर न्यूनतम 22.1 डिग्री रहा था। जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इस वीक के लास्ट तक पारा गिरकर 20 डिग्री से नीचे आ जाएगा। दिल्ली से मानसून वापस जा चुका है। हालांकि आईएमडी ने इस बाबत 30 सितंबर को ही बुलेटिन जारी किया था। मानसून के दौरान पूर्वी या दक्षिण पूर्वी हवाओं का जोर होता है। लेकिन वापसी में इनका रुख उत्तर पश्चिम हो जाता है। ये शुष्क होती हैं, लेकिन काफी ठंडी भी। नमी की कमी के कारण आसमान साफ रहता है। जिससे दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं।

अक्टूबर के दूसरे वीक में गिरेगा तापमान

सोमवार को दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री था। यानी 15 डिग्री की गिरावट रात तक आ गई। आईएमडी के अनुसार हर साल तापमान अक्टूबर की शुरुआत के साथ 20 डिग्री से नीचे चला जाता है। पिछले साल अक्टूबर में काफी कम तापमान नोट किया गया था। 25 अक्टूबर को तापमान 14 डिग्री तक चला गया था।

---विज्ञापन---

वहीं, दिन के समय आने वाले रविवार तक टेंपरेचर 35 डिग्री तक रह सकता है। शनिवार और रविवार को दिन में 2 डिग्री बढ़ने के साथ ही इसमें वीरवार को रात के समय एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। यानी टेंपरेचर 19 डिग्री रह सकता है। अक्टूबर के दूसरे वीक में तापमान 17 डिग्री न्यूनतम तक आ सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 03, 2023 06:23 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola