उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले से इस वक्त सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जिले के झाड़ोल कस्बे में सीमेंट के पाइप में टेक्सी चालक की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक टेक्सी चालक दो दिन से गुमशुदा था। शव मिलने के बाद पुलिस का कहना है कि टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या की गयी है। वहीं आशंका जताई जा रही है की हत्या करने वाले ने गोली मारकर शव को सीमेंट पाइप के नीचे डाल दिया।
आपको बता दें 2 दिन पूर्व फलासिया थाने में टेक्सी चालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब टेक्सी चालक का शव उदयपुर के निचला गोयरा क्षेत्र में मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद उदयपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं उसकी टैक्सी का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है।
वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक फलासिया के बिछीवाड़ा गांव का है। अब इस मामले की जांच गोवर्धन विलास थाना पुलिस कर रही है।



![[OUT] UPSC NDA 1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-1 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in करें चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/UPSC-NDA-1-Result-2026-OUT.jpg.jpeg?w=220)




![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Update: मई में किस दिन आएगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026? cbse.gov.in पर कर सकेंगे चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/CBSE-12th-Result-2026-LIVE.jpg.jpeg?w=220)

