बिगड़ सकता है भारत का मौसम! गर्मी बढ़ेगी या होगी बारिश? एंटी-साइक्लोन ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की टेंशन

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एक बेहद शक्तिशाली ‘एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम’ बन रहा है.

Heatwave Weather
विज्ञापन

मई के महीने में दो दिन गर्मी पड़ रही है तो फिर दो दिन बारिश आकर मौसम को खुशनुमा बना देती है. अप्रैल के महीने में भी कुछ-कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. लेकिन अगर आपको लग रहा था कि मई की शुरुआती बारिश ने गर्मी से राहत दे दी है, तो सावधान हो जाइए. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एक बेहद शक्तिशाली ‘एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम’ बन रहा है. यह सिस्टम देश के कई राज्यों को एक ‘हीट डोम’ में तब्दील कर देगा, जिससे तापमान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी होने की आशंका है.

कब और कहां दिखेगा सबसे ज्यादा असर?

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, यह मौसमी तंत्र 10 मई से 13 मई के बीच अपने चरम पर होगा. सबसे ज्यादा प्रभाव राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिखेगा. इस दौरान इन राज्यों के कई शहरों में पारा 45 डिग्री से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है. अहमदाबाद, जयपुर और आंतरिक महाराष्ट्र के शहरों में दोपहर के वक्त झुलसाने वाली लू चल सकती है.

विज्ञापन

क्या होता है ‘हीट डोम’?

आसान भाषा में समझें तो ‘हीट डोम’ वायुमंडल में एक विशाल ‘प्रेशर कुकर के ढक्कन’ की तरह काम करता है. जब एक मजबूत हाई-प्रेशर सिस्टम (एंटी-साइक्लोन) बनता है, तो ऊपर की हवा तेजी से नीचे जमीन की ओर गिरती है. नीचे गिरती यह हवा जमीन के पास मौजूद गर्म हवा को बाहर नहीं निकलने देती और उसे एक सीमित दायरे में कैद कर लेती है. साफ आसमान होने की वजह से सूरज जमीन को लगातार गर्म करता रहता है और यह गर्मी बाहर न निकल पाने के कारण बार-बार री-साइकिल होकर और भी भीषण हो जाती है.

बारिश की उम्मीद खत्म, बढ़ेगी तपिश

इस एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बादल बनने की प्रक्रिया पूरी तरह रुक जाएगी. इसका मतलब है कि अगले एक हफ्ते तक इन इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को रात में भी चैन नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी तेज गर्मी भारत के प्री-मॉनसून सीजन में सामान्य है. मई महीने में रेगुलर तौर पर टेम्परेचर में उतार-चढ़ाव देखा जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ