जयपुर: राजधानी से इस वक्त हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बदले की आग में जल रहे एक पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति को मेडिकल स्टोर में घुसकर इतना मारा की वह अधमरा हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही यहां से फरार हो गए। हमले की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
मेडिकल स्टोर में घुसकर की मारपीट
बता दे कि जयपुर के एक रेस्टोरेंट में 2 पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस झग़डे का बदला लेने के लिए एक पक्ष के आधा दर्जन लोग दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा पहुंचे और मेडिकल स्टोर में घुसकर व्यक्ति से जमकर मारपीट की गई। आरोपी पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को मेडिकल स्टोर से बाहर निकालकर लात-घुसों से जमकर पिटाई की। घटना की वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई करतूत
एसएचओ हरमाडा हरिपाल सिंह ने बताया कि आपसी कहासुनी के चलते दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों के लोग बुधवार रात को एक रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होना स्टार्ट हो गई। देखते ही देखते विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट में मेडिकल स्टोर में मौजूद दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने रिपोर्ट नहीं दी है। मारपीट की पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त