राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि कक्षा में 500 रुपये गायब होने के बाद एक वरिष्ठ शिक्षिका ने छात्राओं पर चोरी का शक जताते हुए उन्हें कपड़े उतरवाने की कोशिश की. घटना के बाद ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया. मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
यह मामला सवाई माधोपुर जिले के बामनवास उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली का है. जहां एक वरिष्ठ शिक्षिका पर छात्राओं के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, कक्षा में अपने 500 रुपये गायब होने के बाद शिक्षिका सरस्वती मीणा ने छात्राओं पर चोरी का शक जताया. इसके बाद शिक्षिका ने छात्राओं को कपड़े उतारने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर 500 रुपये जमा कराने की चेतावनी भी दी.
मामला सामने आने पर शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका का ट्रांसफर और उसके काम करने वाली संविदा कर्मी वंदना शर्मा को निलंबित कर दिया. आरोपी अध्यापिका का निलंबन अवधि में मुख्यालय राजाखेड़ा, जिला धौलपुर निर्धारित किया गया है.
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए. ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदर्शन किया. आंदोलन में स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हो गए. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए. मामले की सूचना शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची. मामले में अन्य शिक्षकों की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.
एक ओर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है. अब जांच रिपोर्ट तय करेगी कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप कितने सही हैं और आगे क्या कार्रवाई होगी.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines