Rajasthan: सीकर में धनतेरस पर बड़ा हादसा, अब तक 12 लोगों की मौत

Rajasthan Sikar Accident News : राजस्थान के सीकर में धनतेरस के दिन भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस पुलिया में जा घुसी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

Rajasthan-accident

राजस्थान में भीषण हादसा।

विज्ञापन

Rajasthan Sikar Accident News : राजस्थान से एक हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। सीकर में एक बस पुलिया से टकराई गई, जिससे गाड़ी में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में अबतक 12 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास मंगलवार को यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बस एक पुलिया से जा टकराई, जिससे यात्रियों में चीफ-पुकार मच गई। पुलिया से टक्कर इतनी तेज हो हुई कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

Advertisment

हादसे में अबतक 12 लोगों की गई जान

हादसे में 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और 37 घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। एक दर्जन से ज्यादा घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 5 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। सीकर के एसके अस्पताल के अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

धनतेरस के दिन हुआ हादसा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल है। यह हादसा धनतेरस के दिन हुआ, जब सड़कों पर लोगों की भीड़ रहती है। पुलिस ने क्रेन के जरिए पुलिया में घुसी बस को निकाला। साथ ही मृतकों के घरवालों को भी इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ