Rajasthan Weather: प्रदेश में अगले चार दिनाें तक आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Rajasthan Weather, Yellow Alert In Rajasthan
विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में गर्मी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में लोग गर्मी से बेहाल दिखे तो कहीं पर जमकर हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को इन जिलों में हुई बारिश

प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो भीलवाड़ा के सहाड़ा में 15 मिमी, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 5 मिमी, रावतभाटा में 1 मिमी, झालावाड़ के झालरापाटन और रायपुर में 8 मिमी, झालावाड़ शहर में 5 मिमी, पचपहाड़ में 2 मिमी, असनावर में 1 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी प्रदेश में कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में 23 मार्च को अजमेर, भरतपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24-25 मई को कोटा और उदयपुर संभाग में भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो रविवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 43.2 डिग्री, बीकानेर में 45.5 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, जयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर 44 डिग्री, जोधपुर में 42 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री, गंगानगर में 44.8 डिग्री, करौली में 44.7 डिग्री, जोधपुर के फलौदी में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ