U-19 World Cup: जब क्रिकेटर अर्चना ने फोन पर कहा- 'मां, आपने मेरी उड़ान देखी?' जानें संघर्षों की ये कहानी

U-19 World Cup, Archana Devi
विज्ञापन

U-19 World Cup: न के बराबर सुविधाएं, समाज के बुरे से बुरे ताने और बेटी को गलत राह पर डालने का आरोप लगाने वालों का आज मुंहतोड़ जवाब दिया है यूपी की एक बेटी ने। हम बात कर रहे हैं, क्रिकेटर अर्चना देवी (Archana Devi) की। U-19 World Cup फाइनल की स्टार खिलाड़ी के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।

अर्चना के पैतृक गांव पहुंचे काफी लोग

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेटर अर्चना देवी के घर काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। अर्चना देवी की मां सावित्री देवी ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं। पूरा देश खुश है। उन्होंने कहा कि मैंने अर्चना से फोन पर बात की है। फोन पर बेटी ने पूछा, मां क्या आपने मेरी उड़ान देखी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1620144056260263937

अर्चना ने कभी आत्मविश्वास नहीं खोयाः भाई

वहीं अर्चना के भाई रोहित कुमार ने एजेंसी को बताया कि हमारे गांव के लोग अब बहुत उत्साहित हैं। हमने बहुत संघर्ष किया है। अगर कोई ठान ले तो कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस स्थिति में है। अर्चना ने कभी आत्मविश्वास नहीं खोया और हमेशा कहा कि मैं आपको एक दिन ऊंचाइयों पर ले जाऊंगी।

विज्ञापन

पिता की कैंसर से मौत, एक भाई को सांप ने काटा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना के पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। उनके कुछ समय बाद अर्चना के एक भाई को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दो घटनाओं के बाद अर्चना की मां सावित्री को लोगों के तानें सुनने पड़े थे। इसके बाद जब उन्होंने अर्चना को इस क्षेत्र में उतारा तब भी लोगों ने बुरे से बुरे ताने सुनाए।

विज्ञापन

बेटी को 350 किमी दूर भेजा

सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने समाज और लोगों के तानों की परवाह न करते हुए बेटी को 350 किमी दूर मुरादाबाद भेजा। यहां के गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दाखिला लिया। आज सावित्री का त्याग और अर्चना की मेहनत सभी के सामने है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग ताने मारते थे, आज वो तारीफें कर रहे हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ