Rajasthan News: बासनपीर हिंसा मामले में मुख्य साजिशकर्ता हासमखां गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव में छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य साजिश कर्ता हासमखां समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हिंसा 10 जुलाई को हुई थी।

Jaisalmer mythological chhatris Dispute Case

जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव में छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हासमखां सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हिंसा 10 जुलाई को उस समय भड़क गई थी। जब गांव में पुरानी छतरियों के निर्माण कार्य का कुछ लोगों ने विरोध किया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। पथराव की इस घटना में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में कई कर्मियों को चोटें आईं।

वहीं, सरकारी कामकाज में भी गंभीर बाधा पैदा हुई। इस घटना के बाद पोखरण के विधायक महंत प्रताप पुरी और शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पर भजन कीर्तन शुरू कर दिया था। उसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा था।

कार्रवाई करने में जुटी पुलिस टीम

जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत और वृत्ताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कीं। कोतवाली थानाधिकारी प्रेमदान और सदर थाने के बगडूराम की टीम ने जांच के बाद हासमखां समेत कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कौन है हासमखां ? 

इस मामले में शुरू की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी हासमखां पुत्र सरादीनखां (उम्र 50 साल) ने बड़े अधिकारियों को गुमराह किया था। उसने लोगों को भड़काने के साथ-साथ  पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबित, हासमखां के इशारे पर भीड़ ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। जिससे मामला काफी ज्यादा भड़क गया था।

कौन-कौन गिरफ्तार आरोपी

इस गिरफ्तार आरोपियों में कई महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं:

मरवत पत्नी नजीर खां (35), सुमरि पुत्री नुरे खां (19), तीजा पत्नी आदत खां (35), हुरा पत्नी रमजान खां (30), हसीना पत्नी हमल खां (25), ईतिया पत्नी जमशेर खां (30), इमामत पत्नी मुबारक खां (22), मदीना पत्नी ईदन खां (31), जामा पुत्री नूरे खां (24), बिस्मिला पत्नी दौसे खां (30), ईस्लाम खां पुत्र अजीज खां (20), जाकिर खां पुत्र भागे खां (28),

बच्चे खान पुत्र काबल खां (25), सुभान खां पुत्र सादक खां (70), बसीर खां पुत्र हकीम खां (27), राणे खां पुत्र जंगी खां (50), आसीन खान पुत्र नेने खां (23, भोजाकोर–फलोदी निवासी), अनीमत पत्नी सखी मोहम्मद (50), बिस्मिल्ला पत्नी सादक खां (24), असीयत पत्नी गुलाम खां (55), नजीरा पुत्री हिन्दाल खां (20) और हसीना पत्नी हलीम खां (30)। इनमें से अधिकांश बासनपीर जूनी, थाना सदर, जैसलमेर के निवासी हैं।

मामले की जांच लगातार जारी है 

जैसलमेर पुलिस के अनुसार, मामले में डिटेल्ड जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकियों को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ