Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली के बाद से जारी बारिश और ओलावृष्टि का दौर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को नागौर, जयपुर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो 6-7 अप्रैल से आंधी, तूफान के साथ बारिश-ओले गिरने जैसी गतिविधियां कम होने के आसार हैं। जिसके बाद बहुत सारे इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदा बांदी या हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गर्मी ढहाएगी सितम

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 8 अप्रैल के बाद बारिश का दौर थम जाएगा और पारा बढ़ने लगेगा, जिससे लोगों को गर्मी सताने लगेगी। इसके चलते 14-15 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों का पारा 40 के पार हो सकता है। इस महीने के तीसरे सप्ताह तक वेस्टर्न राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव यानि गर्म हवाएं चलने लगेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ