Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 3 अप्रैल को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो इस विक्षोभ का असर प्रदेश में 5 अप्रैल तक बना रहेगा।

विज्ञापन

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई। श्रीगंगानगर में 2.5 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर के करणपुर में 4 मिलीमीटर, बीकानेर के खाजूवाला में 2 मिलीमीटर, सीकर के दांतारामगढ़ और रामगढ़ शेखाटन और श्रीगंगानगर में 1.1 मिलीमीटर, झुंझुनूं में 2 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई।

विज्ञापन

वहीं, शाम के समय जयपुर संभाग के साथ कई इलाकों में बादल बरसे। इसके अलावा अजमेर, जोधपुर, गंगानगर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़, चूरू में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। साथ ही बादल गरजे और तेज हवाएं भी चलने लगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1642973168657903623?cxt=HHwWjsDR1YvZgc0tAAAA

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज भी पश्चिमी विक्षोम का असर पूरे राजस्थान में दिखाई देने वाला है, जिसके चलते भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर जिलों के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं, बुधवार से बीकानेर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर बारिश आंधी का असर कम होने लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ