Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार शाम माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम ने मुक्ताकाशी रंगमंच पर दीप प्रज्वलन कर एवं परंपरागत नगाड़ा बजा कर कला महोत्सव की विधिवत शुरुआत की।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इससे पूर्व सीएम ने लोक कला मंडल परिसर में लगाई गई जनजाति विद्यार्थियों की कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कलाकारों द्वारा बनाई गई कृतियों को सराहा। उन्होंने जनजाति विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई अलग-अलग शिल्पाकृतियों के साथ पेंटिंग्स के बारे में कलाकारों से जानकारी ली और उन्हें अपने कला कौशल को और अधिक निखारने का आह्वान किया।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसमें सिरोही की बीना कुमारी व दल द्वारा प्रस्तुत गौर नृत्य, बांसवाड़ा की रक्षा व दल द्वारा प्रस्तुत आदिवासी लोक नृत्य, उदयपुर की डॉ. दिव्यानी कटारा व दल द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक, प्रतापगढ़ के शंकरलाल व दल द्वारा प्रस्तुत गैर नृत्य, उदयपुर की नीलम व दल की राजस्थानी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांधा और दर्शकों को प्रभावित करते हुए तालियां बटोरी।
इस दौरान सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जनजाति विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक प्रीति शक्तावत, समाजसेवी दिनेश खोड़निया सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
उल्लेखनीय है कि जनजाति छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ परम्परा, संस्कृति तथा कला कौशल की रचनात्मकता में आगे लाने के उद्देश्य से कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान न सिर्फ विविध रंगारंग गतिविधियां आयोजित होंगी बल्कि कला प्रोत्साहन हेतु जनजाति वर्ग के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा विद्यार्थियों को चित्रकला, माण्डना, हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों तथा कलाकारों द्वारा तैयार चित्रकला तथा हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। कला महोत्सव का समापन 24 मई को होगा।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines