---विज्ञापन---

Rajasthan: भजनलाल शर्मा के मंत्री ने 10 दिन में दिया इस्तीफा, अचानक चमकी थी किस्मत

Surendra Pal Singh TT Resign: भजनलाल सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

---विज्ञापन---

Surendra Pal Singh TT Resign: राजस्थान में एक मंत्री ने महज 10 दिनों के अंदर इस्तीफा दे दिया। राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने श्री करणपुर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद इस्तीफा सौंप दिया है। भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल टीटी ने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया। इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया गया है।

बीजेपी ने चुनाव से पहले ही मंत्री बनाकर चौंकाया

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को श्री करणपुर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर ने शिकस्त थमाई। कुन्नर ने टीटी को लगभग 11 हजार वोटों से शिकस्त दी। इस हार के बाद सुरेंद्र पाल सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव लड़ने से पहले ही चौंका दिया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर थी। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी।

---विज्ञापन---

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरेंद्र पाल सिंह के इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- ”करणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी जी ने जनादेश को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री पद से त्यागपत्र दिया। आप पुनः करणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों मे समर्पित रहेंगे।”

हालांकि बीजेपी का कहना था कि उन्होंने चुनाव आयोग से परामर्श लेकर ही ये फैसला लिया था। बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भजनलाल शर्मा ने कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता, इंदिरा गांधी नहर विभाग और अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया था। हालांकि, ऐसा नियम नहीं है कि चुनाव हारने वाले प्रत्याशी मंत्री नहीं बन सकते। सुरेंद्र पाल को अगले 6 महीने में किसी दूसरी सीट से चुनाव जीतना होता। ऐसे में पार्टी के सामने धर्मसंकट खड़ा हो जाता।

---विज्ञापन---

अशोक गहलोत ने साधा निशाना 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में बीजेपी पर तंज कसा था। उन्होंने रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है।

---विज्ञापन---

चुनाव के बीच सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को पिछले विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। ये उनकी अपनी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी हार है। इस बार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते चुनाव नहीं हुए थे।

ये भी पढ़ें: ‘संस्कृत विद्यालय को तोड़कर बनाया गया ढाई दिन का झोंपड़ा…’, BJP सांसद ने छेड़ी नई बहस 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं रुपिंदर सिंह कुन्नर, जिसने राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्री को हराया

ये भी पढ़ें: ‘सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं’; भाजपा की हार पर कांग्रेस का रिएक्शन 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राजस्‍थान में सरकार बनने के 10 द‍िन बाद BJP को झटका

ये भी पढ़ें: क्या अब भी मंत्री बने रहेंगे सुरेंद्र पाल? क्या कहता है नियम 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 08, 2024 09:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola