---विज्ञापन---

‘सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं’; भाजपा की हार पर कांग्रेस का रिएक्शन

Rajasthan Karanpur By Election Result: राजस्थान के करणपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटसरा ने तंज कसा है।

---विज्ञापन---

Congress Reaction on Karanpur By Election: राजस्थान के श्रीकरणपुर उप-चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह TT हार गए। कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने इलेक्शन जीता है, जिस पर खुशी जताते हुए राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तीखा जुबानी तंज कसा। गोविंद ने कहा कि कोई भी सरकार मंत्री बना सकती है, लेकिन विधायक नहीं। विधायक चुनने का अधिकार जनता को मिला है। गोविंद डोटसरा ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट लिखा कि भाजपा ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। नियमों को ताक पर रखकर अपने प्रत्याशी को मंत्री बना दिया। चुनाव आयोग ने भी कुछ नहीं किया, लेकिन जनता ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

 

---विज्ञापन---

अशोक गहलोत ने सरकार चलाने के तरीके पर उठाए सवाल

वहीं के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब समझ गई है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भी कांग्रेस की ताकत कम नहीं हुई। उप-चुनाव में हुई जीत का फायदा हमें लोकसभा चुनाव 2024 में मिलेगा। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में BJP ने देरी कर दी। यह सरकार चलाने का कोई तौर तरीके है क्या? जनता पर पहले ही भाजपा की लेट वर्किंग का असर पड़ चुका है, अब भाजपा उम्मीदवार की हार का फायदा कांग्रेस को ही मिलेगा।

---विज्ञापन---

 

श्री करणपुर उपचुनाव के लिए 5 जनवरी हुआ मतदान

बता दें कि गत महीने हुए विधानसभा चुनाव मतदान से पहले श्री करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक गुरमीतस सिंह कुन्नर की मौत हो गई थी। इसलिए चुनाव आयोग ने उप-चुनाव का ऐलान किया। 5 जनवरी 2024 को उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ। 8 जनवरी को वोटों की गिनती हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर को विजेता घोषित किया गया। भाजपा के प्रत्याशी और मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह TT 12 हजार वोटों से हार गए। भाजपा ने उप-चुनाव मतदान होने से पहले सुरेंद्र पाल सिंह को मंत्री बनाकर ट्रम्प कार्ड खेला था, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। विपक्षी दल कांग्रेस उप-चुनाव में भाजपा की हार के खूब मजे ले रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2024 01:51 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola