कौन हैं रुपिंदर सिंह कुन्नर, जिसने राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्री को हराया

Karanpur By Election Result : श्रीकरणपुर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा के मंत्री को 12 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।

Rupinder Singh Kunnar

रुपिंदर सिंह कुन्नर ने श्रीकरणपुर उपचुनाव में राजस्थान के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हराया है।

Karanpur By Election Result : राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि भाजपा को करारा झटका लगा है। इस बार हार-जीत का कारण श्रीकरणपुर उपचुनाव है। भाजपा ने इस सीट से अपने मंत्री को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव चला था, जबकि कांग्रेस ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को प्रत्याशी बनाया था। आइये जानते हैं कि कौन हैं रुपिंदर सिंह कुन्नर, जिन्होंने राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्री को मात दी है।

विज्ञापन

गुरमीत सिंह कुन्नर श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं और उन्हीं के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर हैं। पिता के निधन के बाद पहली बार रुपिंदर सिंह ने श्रीकरणपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। हालांकि, स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर ने एक बार घोषणा की थी कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान पिता का हो गया था निधन

विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा 2023 में कांग्रेस की ओर से श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से गुरमीत सिंह कुन्नर सिंह को ही प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन चुनाव के बीच में उनका निधन हो गया। इसके बाद श्रीकरणपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने उनके बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर रुपिंदर सिंह कुन्नर के परिवार का ही कब्जा रहा है। अब बेटे ने अपनी पिता की जिम्मेदारी उठा ली है।

पंजाब की सीमा से सटा है श्रीगंगानगर जिला

विज्ञापन

पंजाब की सीमा से श्रीगंगानगर जिला सटा हुआ है और यहां सिखों की संख्या ज्यादा है, इसलिए भाजपा और कांग्रेस ने सिख समुदाय से प्रत्याशी उतारा था। कांग्रेस की ओर से रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया है। भजनलाल की सरकार में अभी 10 दिन पहले ही सुरेंद्रपाल सिंह को जगह मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ