पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले विशाल यादव ने उगलेगा कई सच, कोर्ट में पेशी के दौरान दी गई जानकारी

Rajasthan News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पिछले दिनों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। भारतीय नौसेना के अपर डिवीजन क्लर्क विशाल यादव को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई हैं।

Vishal Yadav

Rajasthan News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय नौसेना के अपर डिवीजन क्लर्क विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया। आज विशाल यादव को कोर्ट में पेश किया गया। जांच एजेंसी राजस्थान CID ने विशाल यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाए जाने की कोर्ट में अर्जी दी है। जांच एजेंसी की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि विशाल यादव से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली हैं। वहीं, कुछ और पूछताछ अभी भी की जानी बाकी है। इसके लिए दो दिनों के लिए फिर से कस्टडी रिमांड में दिया जाए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसके बाद से कई ऐसे भारतीयों को गिरप्तार किया गया, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा। उन्हीं में से भारतीय नौसेना के अपर डिवीजन क्लर्क विशाल यादव को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। CBI ने आज विशाल को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान बताया गया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन

कोर्ट फैसला आना बाकी

आगे भी कुछ जानकारियों के लिए पूछताछ करनी होगी, इसके लिए दो दिनों के लिए फिर से कस्टडी रिमांड मांगी गई है। जांच एजेंसी की अर्जी पर कोर्ट को फैसला लेना है। आरोपी विशाल यादव अभी जयपुर की सीजेएम कोर्ट में है। थोड़ी देर में अदालत इस पर फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन

भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

भारत में पाकिस्तान लगातार सैंध लगाने की कोशिश में है। इसी कड़ी में रविवार को भी एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ा गया। इस पर सेना ने जानकारी दी कि ‘राजौरी जिले के गंभीर इलाके में नियंत्रण रेखा (LoC) पर जैश-ए-मोहम्मद (GEM) संगठन के आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया। ये सभी आतंकी भारी हथियारों से लैस थे। इस दौरान आतंकवादी घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ