'संस्कृत विद्यालय को तोड़कर बनाया गया ढाई दिन का झोंपड़ा...', BJP सांसद ने छेड़ी नई बहस

Adhai Din Ka Jhonpra Sanskrit School Ramcharan Bohra: बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा का कहना है कि मोहम्मद गौरी ने विद्यालय को तुड़वा दिया था।

adhai din ka jhonpra built after demolishing Sanskrit school BJP MP Ramcharan Bohra Start new debate

बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने अजमेर स्थित ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Adhai Din Ka Jhonpra Sanskrit School Ramcharan Bohra: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की चर्चा के बीच बीजेपी के एक सांसद ने नई बहस छेड़ दी है। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा का कहना है कि अजमेर स्थित ढाई दिन का झोंपड़ा संस्कृत विद्यालय को तोड़कर बनाया गया था। उन्होंने यह बयान राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह में दिया।

विज्ञापन

विग्रहराज चौहान ने संस्कृत विद्यालय का निर्माण करवाया था

बीजेपी सांसद ने कहा कि ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद से पहले यहां विग्रहराज चौहान ने संस्कृत विद्यालय का निर्माण करवाया था, लेकिन मोहम्मद गौरी ने स्कूल को ध्वस्त कर दिया। रामचरण बोहरा ने आगे कहा कि इसके साक्ष्य आज भी वहां मौजूद हैं।

विज्ञापन

ढाई दिन के झोपड़ा मस्जिद के पास संगमरमर के एक शिलालेख में इसका उल्लेख है। इस शिलालेख पर संस्कृत विद्यालय होने का भी प्रमाण है। सांसद ने इसके साथ ही बड़ा दावा किया। उन्होंने आगे कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब ढाई दिन के झोपड़े में संस्कृत भाषा में लिखे मंत्र गूंजेंगे।

विज्ञापन

क्या है ढाई दिन का झोंपड़ा?

राजस्थान के अजमेर में स्थित ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद रिकॉर्ड दिनों में बनने के लिए जानी जाती है। इसे महज ढाई दिनों में बना दिया गया था। कहा जाता है कि मोहम्मद गौरी ने 1198 में स्कूल को तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया था। हेरत के अबू बकर ने इसका निर्माण किया था। करीब 825 साल पुरानी इस मस्जिद को वास्तुकला का नायाब उदाहरण भी बताया जाता है।

ढाई दिन का झोंपड़ा अजमेर शरीफ की दरगाह के पास स्थित है। मोहम्मद गौरी क्रूर शासक था। ऐसे में उसने मंदिरों, स्कूलों को तुड़वाकर मजहबी ढांचे खड़े कर दिए थे। इस मस्जिद में 70 खंबे हैं। कई लोग इसे मंदिर और स्कूल होने की बात कहते हैं। हालांकि दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गई हैं। देश-विदेश के कई पर्यटक इसे देखने के लिए अजमेर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ