---विज्ञापन---

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में भाजपा को बहुमत, रिवाज कायम, डोटासरा-राजेंद्र राठौड़ पिछड़े

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। आइये जानते हैं राजस्थान की हाॅट सीटों का क्या है हाल?

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरुआती सामने आना शुरू हो चुके हैं। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इस बीच कांग्रेस 105 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 88 सीटों पर आगे चल रही है। आइये जानते हैं राजस्थान की हाॅट सीटों का हाल।

जोधपुर की सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत 7000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 7025 वोट से आगे चल रही है। उधर टोंक से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 3607 वोट से आगे चल रहे हैं। झोटवाड़ा से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 4355 वोट से पीछे चल रहे हैं। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से राजसमंद की सांसद दीया कुमारी 12 हजार वोट से आगे चल रही है। तिजारा से अलवर सांसद बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। वहीं लक्ष्मण से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 198 वोट से पीछे चल रहे हैं।

नाथद्वारा से सीपी जोशी 1907 वोट से पीछे चल रहे हैं। तारानगर सीट से राजेंद्र राठौड़ 6264 वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं आमेर से भाजपा के सतीश पूनिया 60 वोट से आगे चल रहे हैं। नागौर से ज्योति मिर्धा 2 हजार वोटों से पीछे चल रही है। बता दें कि राजस्थान में 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब तक के रुझानों में भाजपा 112 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है।

नोट: आंकड़े लगातार अपडेट हो रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 03, 2023 09:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola