---विज्ञापन---

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में भाजपा ने उतारे 7 सांसद, 4 जीते, 2 तीसरे नंबर पर रहे, यहां पढ़ें पूरा लेखा-जोखा

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान चुनाव में भाजपा ने 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। आइये जानते हैं उनकी सीटों का क्या रहा हाल।

---विज्ञापन---

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में ताजा रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा अभी 114 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 71 सीट पर आगे चल रही है। ऐसे में अगर यह रुझान परिणामों में तब्दील होते है तो भाजपा की सरकार बनना तय है। हालांकि अभी भी कई सीटों पर कांटे का मुकाबला है। इस बार राजस्थान फतह के लिए भाजपा ने विशेष रणनीति बनाई थी। भाजपा आलाकमान ने 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। ताकि इन सीटों पर भाजपा विधायकों की एंटी इंकमबेंसी कम की जा सकें। लेकिन भाजपा का यह पासा फिलहाल कामयाब होता नहीं दिख रहा है। पार्टी ने जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से प्रत्याशी बनाया था। राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र चौधरी को मंडावा से, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से, जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को सांचौर से, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को सवाईमाधोपुर सीट से, तिजारा सीट से महंत बाबा बालकनाथ को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था।

जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिलहाल बड़ी बढ़त लेकर चल रहे हैं। भाजपा ने जयपुर ग्रामीण की झोटवाड़ा सीट से प्रत्याशी बनाया था। यहां उनकी जीत तय मानी जा रही है। वहीं राजसमंद सांसद दीया कुमारी भी विद्याधर नगर सीट से जीत दर्ज कर चुकी है। झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र चौधरी की मंडावा सीट से हार तय मानी जा रही है। यहां वे कांग्रेस की रीटा चौधरी से 14 हजार से ज्यादा वोट से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि रीटा चौधरी इस सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव के हुए उपुचनाव में जीत गई थी। इसके बाद उन्होंने लगातार क्षेत्र में विकास कार्य करवाए इसी का परिणाम है कि अब तक रुझानों में वे सबसे आगे चल रही है।

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर पर रहे भागीरथ चौधरी

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी किशनगढ़ सीट से तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां उन्हें भाजपा के बागियों विकास चौधरी और सुरेश टाक की वजह से हार का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर भाजपा यह सीट भीतरघात के कारण हार रही है। यहां उन्हें केवल 3 हजार वोट मिले। वहीं सांचौर से भाजपा के बागी जीवाराम चौधरी के कारण जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को हार का सामना करना पड़ेगा। इस सीट पर वे तीसरे नंबर पर है। इस सीट से सुखराम विश्नोई आगे चल रहे हैं। उनके और निर्दलीय जीवाराम चौधरी के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। वहीं सवाईमाधोपुर सीट से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां से उनकी जीत तय है।

News24 Whatsapp Channel

---विज्ञापन---
First published on: Dec 03, 2023 03:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola