Rajasthan Congress MLAs Protest in Assembly: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। हंगामे के कारण कांग्रेस के 6 विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद विधायकों ने निलंबन के विरोध में पूरी रात राजस्थान की विधानसभा में बिताई। कंबल, गद्दे और चादर तकिए के साथ विधायकों ने पूरी रात विधानसभा की वेल में बिताई। सभी विधायकों ने मांग की है कि उनका निलंबन वापस हो। बता दें कि इस हंगामे की शुरुआत राज्य के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी को लेकर दिए बयान से हुई।
मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2023-24 के बजट में आपने अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था। इसके बाद विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने इसका विरोध किया। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से टिप्पणी हटाने की मांग की। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अमीन कागजी समेत 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव रखा। इसके बाद विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं इस पूरे मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बिना वजह पूर्व पीएम का नाम घसीटा गया। इंदिरा जी ने देश के लिए कुर्बानी दी, उन्हें भारत रत्न मिला है। सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष को भड़का रहे हैं। इंदिरा जी का नाम लेने की जरूरत नहीं थी।
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines