जयपुर में ओवैसी ने ब्लास्ट मामले में सरकार की पैरवी पर उठाए सवाल, कहा- 'अजमेर दरगाह ब्लास्ट वालों पर चुप्पी क्यों'?
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी शनिवार को जयपुर में थे। जहां वे होटल क्लार्क आमेर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को बम से उड़ाने वालों का हमने एनकाउंटर कर दिया था क्या? दिल्ली की सड़कों पर जो सिक्खों का कत्लेआम हुआ, उनको क्या गोली मार दी गई थी?
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि एनकाउंटर को केाई सेलिब्रेट कर रहा है, तो मुझे लगता इंसानियत पर हमला हो रहा है। यूपी को लेकर कह रहे हैं कि वहां 183 एनकाउंटर हो गए। यह कानून के शासन की विफलता है। अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही एनकाउंटर के खिलाफ रहा हूं।
उन्होंने कहा कि एनकाउंटर ही करना है तो फिर कोर्ट, आईपीसी, सीआरपीसी की क्या जरूरत रह जाएगी? फिर कातिल में और कानून में क्या फर्क रह जाएगा? दोषियों को सजा दिलवाइए।
Live: Barrister @asadowaisi addressing a press conference on the study "Muslims in Rajasthan" in Jaipur https://t.co/WBCItcVICw
— AIMIM (@aimim_national) April 15, 2023
ओवैसी ने जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों के हाईकोर्ट से बरी होने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। ओवैसी ने कहा राजस्थान सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रही है। वहीं, अजमेर ब्लास्ट के आरोपियों के मामले में अपील नहीं कर रही। उन्होंने कहा अपील छोड़िए पैरोल तक कैंसिल कर दी गई।
ब्लास्ट के मामलों में किस तरह भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी ने सही जांच नहीं की तो लापरवाही करने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे।
ओवैसी ने विपक्षी एकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह से भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। आप सबको साथ लेना चाहते हैं तो राजनीतिक छुआछूत करना पड़ेगा। राजनीतिक छुआछूत आप करते हैं हम नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: