Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Jodhpur News: 14 सूत्री मांगों को लेकर सीएम के गृह जिले में दौड़े विधायक बलजीत यादव, बोले- युवाओं की आवाज उठाता रहूंगा

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जोधपुर में दौड़ लगाई। विधायक सुबह पावटा के किसान भवन होते हुए किला रोड़ पहुंचे। वहां से अशोक उद्यान तक करीब 4 घंटे तक पूरे शहर में दौड़े। रास्ते में कई जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया। बता दें […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 5, 2023 10:39
MLA Baljeet Yadav Ran In Jodhpur
MLA Baljeet Yadav Ran In Jodhpur

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जोधपुर में दौड़ लगाई। विधायक सुबह पावटा के किसान भवन होते हुए किला रोड़ पहुंचे। वहां से अशोक उद्यान तक करीब 4 घंटे तक पूरे शहर में दौड़े।

रास्ते में कई जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि 14 सूत्री मांगों को लेकर विधायक अब तक कई शहरों में दौड़ लगा चुके हैं। विधायक के निजी सचिव के अनुसार उन्होंने शहर में कुल 104 किमी. लंबी दौड़ लगाई।

---विज्ञापन---

ये है प्रमुख मांगे

  • राज्य सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 फीसदी आरक्षण दिया जाएं।
  • 5 लाख पदों पर शीघ्र भर्ती निकालकर युवाओं को नियुक्ति दी जाएं।
  • परीक्षा प्रणाली को दुरुस्त किया जाए। जिस लेवल की परीक्षा है उसी लेवल का प्रश्न पत्र बनाया जाए।
  • बड़े प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की लूट से बचाया जाए।
  • समुद्र का पानी नहर से राजस्थान में आए तथा यमुना चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाएं।

पेपर लीक करने वाले युवाओं को मार देते हैं

नाराजगी जताते हुए यादव ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री अपने विधायक को वचन देकर मुकर जाए, तो इससे ज्यादा अफसोसजनक कुछ नहीं हो सकता। मैं गांधी जी के सिद्धांत पर अपने आप को कष्ट देकर युवाओं की आवाज उठाता रहूंगा।

यादव ने कहा कि पेपर लीक होने पर एक परिवार को कितना परेशान होना पड़ता है। लीक करने वाले लाखों युवाओं को मार देते हैं। ऐसे में पेपर लीक करने वाले माफिया का सरकार को एनकाउंटर करना चाहिए। वह लाखों युवाओं के सपनों का खून करते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2023 10:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.