Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Jaisalmer News: मंत्री शाले मोहम्मद के गले में सपेरे ने की सांप डालने की कोशिश, डरकर जगह से उठ गए मंत्री

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को अपने क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान एक सपेरे ने करतब दिखाते समय दो बार मंत्री के गले में सांप डालने की कोशिश की। इसके बाद मंत्री असहज हो गए और […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: May 1, 2023 10:57
Jaisalmer News, Sale Mohammed

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को अपने क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान एक सपेरे ने करतब दिखाते समय दो बार मंत्री के गले में सांप डालने की कोशिश की। इसके बाद मंत्री असहज हो गए और अपनी जगह से खड़े हो गए।

बता दें कि मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के फलसुंड कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम में परफाॅर्म करते समय सपेरे ने उनके गले में सांप डालने की कोशिश की। मंत्री ने सपेरे को रोकने की कोशिश की। लेकिन सपेरा नहीं माना तो वे कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सपेरे को वहां से हटाया।

---विज्ञापन---

सपेरा हुआ भावुक

कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम से एक बार मंत्री नाराज हो गए। इसके बाद सपेरे ने अपनी हरकत के लिए मंत्री से माफी भी मांगी। उसने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा उसने हंसी मजाक में किया था। उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। इस पर मंत्री ने उसे माफ कर दिया इस दौरान सपेरा भी भावुक हो गया।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2023 09:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.