Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

मांडोली हत्याकांड में 80 वर्षीय मां 14 दिन से भूख हड़ताल पर, सर्वसमाज का महापड़ाव CBI जांच और संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग

जालोर के मांडोली गांव में गणपतसिंह हत्याकांड को लेकर 80 वर्षीय मां पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हैं. सर्वसमाज ने महापड़ाव कर मामले की Central Bureau of Investigation जांच और संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है, वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. पढ़िए राजस्थान से ललित पथमेड़ा की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Mar 13, 2026 21:23

जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में गणपतसिंह की मौत के मामले के खुलासे की मांग को लेकर सर्वसमाज की ओर से महापड़ाव आयोजित किया गया. महापड़ाव में विभिन्न स्थानों से आए वक्ताओं ने कहा कि एक 80 वर्षीय मां अपने बेटे की मौत का सच सामने लाने के लिए पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई पुलिस से मामले का खुलासा नहीं हो पा रहा है तो जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाए पीड़ित परिवार ने भी स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा.
इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने परिजनों से चर्चा करते हुए भूख हड़ताल की जगह क्रमिक अनशन शुरू करने का सुझाव भी दिया.

तीन संदिग्धों से सख्त पूछताछ की मांग

मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप केशवराव गवांडे को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को उनके पति गणपतसिंह पुत्र राणसिंह परमार की हत्या हुई थी, लेकिन 18 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई इसी के विरोध में पीड़ित परिवार 27 फरवरी 2026 से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है.

---विज्ञापन---

भूख हड़ताल पर मृतक की पत्नी भारती कंवर, 80 वर्षीय मां हवा कंवर और बेटा खुशवंत बैठे हैं. लगातार भूखे रहने से तीनों की तबीयत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन परिवार का कहना है कि न्याय मिलने तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पूर्व जांच अधिकारी ने जिन तीन संदिग्धों की पहचान की थी, उनसे अब तक सख्ती से पूछताछ नहीं की गई है, जिससे न्याय में देरी हो रही है.

यह भी पढ़ें;दबिश देने गई थी पुलिस टीम, आरोपी ने देखते ही खोल दी पिटबुल की जंजीर; कांस्टेबल हुई जख्मी

---विज्ञापन---

IPS अधिकारी को जांच ज्ञापन में मांग की गई कि गणपतसिंह हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी जाए, क्योंकि आशंका है कि इसमें कोई प्रभावशाली व्यक्ति शामिल है और पुलिस दबाव में काम कर रही है. साथ ही CBI जांच के आदेश होने तक मामले की जांच आईपीएस अधिकारी काम्बले को सौंपी जाए और सहायक अधिकारी के रूप में सीआई तेजूसिंह को लगाया जाए. इसके अलावा प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई अमरसिंह को जांच पूरी होने तक रामसीन थाने से हटाने की भी मांग की गई.

महिला शक्ति का सड़क पर प्रदर्शन

महापड़ाव के दौरान दोपहर में महिला शक्ति सड़क पर उतर आई और वाहनों को रुकवाकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया बाद में पुलिस और समाजबंधुओं की समझाइश के बाद महिलाएं वापस धरना स्थल के टेंट में आकर बैठ गईं.

भाजपा नेता ने नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग उठाई

कार्यक्रम में शिवगंज के पूर्व प्रधान और सिरोही जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता दिलीपसिंह मांडाणी ने कहा कि कई बार अपराध के बाद आरोपी किसी न किसी नेता को फोन करता है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है, उन्होंने भी कुछ नेताओं से बातचीत की है. इसलिए सच्चाई सामने लाने के लिए उन नेताओं का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए, चाहे उसमें उनका नाम ही क्यों न आ जाए. उन्होंने कहा कि इससे साफ हो जाएगा कि इस मामले में असली आरोपी कौन है.

यह भी पढ़ें;जयपुर में बड़े फूड स्कैम का पर्दाफाश, 1.5 लाख किलो अमूल प्रोडक्ट नष्ट, एक्सपायरी डेट बदलक

First published on: Mar 13, 2026 09:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.