Jaipur News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्मिकों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सीएम से मुलाकात की तथा बजट में की गई घोषणाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।
कार्मिकों को मिलेंगे पदोन्नति के बेहतर अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष में दो बार डीपीसी को मंजूरी दी है जिससे कार्मिकों को पदोन्नति के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मानवीय दृष्टिकोण से पुरानी पेंशन योजना ओपीएस को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के लिए राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम लागू की गई है जिससे उन्हें कैशलेस उपचार मिल रहा है।
1 लाख संविदाकर्मियों का किया जाएगा नियमन
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार संविदाकर्मियों के हित में भी निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 लागू किए गए हैं। इससे लगभग 1 लाख संविदाकर्मियों के नियमन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सरकारी कार्यालयों में ठेका प्रथा समाप्त की गई है।
राज्य सरकार के निर्णयों से मिली राहत
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार ने कार्मिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया है।
राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष विजय ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णयों से कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को राहत मिली है। इस दौरान बड़ी संख्या में पीएचईडी कार्मिक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines