विधायक हुड़ला से उलझने वाले इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा सस्पेंड, बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल

Jaipur News

Jaipur News: महुआ विधायक ओमप्रकाश हुड़ला से उलझने वाले इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा को शुक्रवार को आबकारी विभाग ने सस्पेंड कर दिया। विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विभाग ने यह कार्रवाई विधायक और इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद की है। पूरा मामला शराब ठेके से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

शराब की दुकान पर रेड करने पहुंचे थे मीणा

बता दें कि कुछ दिन पहले कीर्ति और विधायक हुड़ला के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरा विवाद दिसंबर का है। इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा दौसा के बांदीकुई इलाके में पोस्टेड थे। उनके पास महुआ का भी प्रभार था। इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा नकली शराब बिकने की सूचना पर एक दूकान पर रेड करने पहुंचे। इस दौरान दुकान मालिक और मीणा के बीच बहस हो गई।

विज्ञापन

मेरे लिए क्षेत्र की जनता सम्मानीय- विधायक

बहस के बीच दुकान मालिक ने विधायक हुड़ला को फोन लगा दिया। दुकान मालिक के बार-बार कहने के बाद भी मीणा ने विधायक से बात नहीं की। काफी समझाइस के बाद जब मीणा ने उनसे बात की और वे वहां से चले गए। वहीं इस पूरे मामले में विधायक ने कहा कि मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता सम्मानीय है। मैं जिस इलाके से विधायक हूं उस इलाके के लोगों का ध्यान रखना मेरी जिम्मेदारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ