Independence Day 2023: सीएम अशोक गहलोत ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। सीएम गहलोत ने 15वीं बार ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सामजिक सुरक्षा के लिए मिनिमम इनकम गारंटी कानून लागू किया है। उन्हाेंने इस दौरान पीएम मोदी से भी देशभर में सोशल सिक्योरिटी देने की मांग की है।
थानों में लगाई जाएगी मनचलों की तस्वीरें
सीएम गहलोत ने कहा कि हम महिलाओं को सुरक्षा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। छेड़खानी करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिले इसके लिए हम नियम बदल रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि जिस प्रकार थानों में गैंगस्टरों की तस्वीरें लगी होती है उसी प्रकार महिला से छेड़खानी करने वाले मनचलों की तस्वीरें भी थानों में प्रदर्शित की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा हमेशा मेरी प्राथमिकता में रहा है। चिरंजीवी योजना से हम प्रदेश के लोगों को 25 लाख का बीमा दे रहे हैं। लंपी बीमारी से जिन पशुपालकों की गाय मर गई उन्हें हमारी सरकार मुआवजा दे रही है।
सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश के लोगों ने जिम्मेदारी देते हुए मुझे सीएम बनाया। मैं अपने कार्यों से अपनी जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। पूरे देश में आज राजस्थान माॅडल की चर्चा हो रही है। इसके अलावा सीएम गहलोत ने पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि अब प्रदेश में काॅन्स्टेबल और इंस्पेक्टर के प्रमोशन बिना एग्जाम के होंगे।
ये हैं सीएम गहलोत की बड़ी घोषणाएं
इसके अलावा सीएम ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि रामगढ़ बांध को फिर से भरा जाएगा। इसके लिए ईआरसीपी प्रोजेक्ट तहत बन रहे ईसरदा बांध से पानी छोड़ा जाएगा। इससे योजना से आमेर, चाकसू, गोविंदगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपुतली जिलों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। इसके साथ ही ईआरसीपी योजना से 53 बांधों को भरा जाएगा।
कोविड के दौरान हुए सर्वे में जो नए परिवार एनएफएसए के तहत जुड़े थे उनको भी आज से शुरू हो रही अन्नपूर्णा किट योजना का लाभ मिलेगा। चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना में सम्मान राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए की गई। वहीं इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत 20 अगस्त से पात्र महिलाओं को गारंटी कार्ड दिए जाएंगे जिसे दिखाकर वे अगले चरण में फोन ले सकेंगी।
वहीं सीएम गहलोत ने पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस के गठन 75 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान पुलिस पंचशती मेडल दिया जाएगा। वहीं अब काॅन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के पद प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
22 mins agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines