Jodhpur Bilateral Exercise: भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को जोधपुर में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। वहीं, इस दौरान फ्रांसीसी वायु सेना प्रमुख जनरल स्टीफन मिले ने भारतीय रूसी मूल के सुखोई -30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। बता दें कि द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए जोधपुर में पिछले 10 दिनों से भारत और फ्रांस की सेनाएं ‘गरुड़ -VII’ युद्धाभ्यास कर रही हैं।
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: रामबन में पकड़ा गया अलकायदा का आतंकी, सुरक्षाबलों ने ग्रेनेड के साथ दबोचा
मिले ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय वायुसेना मुख्यालय में चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद मिले भारतीय वायुसेना के चीफ के साथ जोधपुर पहुंचे, जहां भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के बीच 18 दिवसीय सैन्य अभ्यास जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1589887559504568320
इस दौरान वीआर चौधरी ने कहा कि फ्रांसीसी वायु सेना भी राफेल उड़ाती है, हम भी राफेल उड़ाते हैं, लेकिन हम राफेल के साथ कई अन्य विमान उड़ाते हैं। यह सीखना महत्वपूर्ण है कि मित्र राष्ट्रों के साथ कैसे तालमेल बिठाया जाए। चौधरी ने कहा कि भारत के लिए 4.5 पीढ़ी के विमानों को अपनी सूची में जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 4.5 पीढ़ी के विमानों के साथ-साथ राफेल के पांच से छह स्क्वाड्रन की आवश्यकता है।
https://twitter.com/ANI/status/1589905284604256256
जानकारी के मुताबिक, चौधरी और मिले के बीच हुई बातचीत में हिंद-प्रशांत के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र की समग्र स्थिति पर भी चर्चा हुई। ‘गरुड़ VII’ अभ्यास 26 अक्टूबर को शुरू हुआ था और ये 12 नवंबर को समाप्त होगा। बता दें कि इस युद्धाभ्यास में राफेल, तेजस, जगुआर और सुखोई -30 जैसे महत्वपूर्ण लड़ाकू जेट शामिल हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1589903001552322560
वहीं, मिले ने कहा, ‘हम यहां भारतीय एयरक्रू के साथ उड़ान भरने के लिए आए हैं। कभी-कभी एक साधारण कार्य के साथ हम बहुत कुछ कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हम एक दूसरे को समझ पाते हैं। एक साथ उड़ान भरने और संचालन करने में सक्षम होना बहुत महत्वपूर्ण है। फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से भी मुलाकात की।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines