Gangrape Married Woman In Jaipur: जयपुर में महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के किसी परिचित ने उसे फोन कर पिता की तबीयत खराब होने का बताकर मिलने बुलाया। इसके बाद युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर 10 दिन तक महिला से रेप किया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
पुलिस को दर्ज कराई शिकायत के अनुसार युवती ने बताया कि 13 अगस्त को दौसा निवासी उसके परिचित मोहनलाल ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब हो गई। मैं तुम्हे ले जाने के लिए घर आ रहा हूं। इसके बाद आरोपी मोहनलाल उसे हाॅस्पिटल ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में पूछने पर अलग-अलग जवाब देता रहा। इसके बाद वह उसे ट्रेन में बैठाकर गोरखपुर ले गया। वहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ 10 दिन तक रेप किया। इस कुकर्म में आरोपी का भाई भी उसके साथ था।
देवर ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 22 अगस्त को उसका भाई लखनलाल भी उसके साथ आ गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 13 अगस्त को विवाहिता के लापता होने पर उसके देवर ने बस्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस का जांच में विवाहिता के गोरखपुर पहुंचने का पता चला। पुलिस परिजनों को लेकर गोरखपुर पहुंची और विवाहिता को ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने बस्सी पहुंचकर दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
6 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
7 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
10 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines