सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा की पायलट को नसीहत, बोले- 'अपने आप को हंसी का पात्र नहीं बनाएं'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: सचिन पायलट को लेकर सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने बड़ा बयान दिया है। लोढ़ा ने कहा कि पायलट की यात्रा और उनके आंदोलन का कोई असर नहीं होगा। उनकी यात्रा का जनता पर कोई प्रभाव नहीं है। जो कदम उठाया है, तो राजनीति खुला मैदान है। यही घोड़े और यही मैदान है।
उन्होंने पायलट को नसीहत देते हुए कहा कि अपने आप को हंसी का पात्र नहीं बनाएं और जिस पार्टी में हैं उस पार्टी में अनुशासन और मर्यादा में रहकर कार्य करें।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने पूरे 5 साल तक वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दों का उठाया है। सचिन पायलट अब नाखून कटवाकर शहीद बनना चाह रहे हैं। यह राजस्थान है। यहां की जनता सब समझती है।
चुनावी साल में इनको बेरोजगारों की याद आ रही है। मैंने कई बार विधानसभा में प्रभावी तरीके से इस मुद्दे को उठाया है लेकिन कभी भी सचिन पायलट या उनके साथियों ने हमारा साथ नहीं दिया।
लोढ़ा ने कहा कि जब उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया तो वे रूठ जाते थे। जब सचिवालय की बात आई तो जिद जिद पकड़ कर के बैठ गए कि मुख्यमंत्री के कार्यालय में ही मेरा चेंबर होगा वह हो नहीं सकता था। उन्हें दूसरी जगह दिया तब भी वो रुठे हुए रहे।
उन्होंने आगे कहा कि पायलट अपने आप को हंसी का पात्र नहीं बनाएं और जिस पार्टी में हैं, उस पार्टी के अनुशासन और मर्यादा में रहकर करें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम खड़े हुए, पार्टी को खड़ा किया। आप खड़े नहीं हुए हैं, जनता ने आपको खड़ा किया तो आप खड़े हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: