Jaipur Businessman Kidnapping: जयपुर में फर्जी एसओजी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने एक बिजनेसमैन का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने 3 घंटे तक उसके साथ मारपीट की। इस दौरान व्यवसायी के मोबाइल से बदमाशों ने 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। व्यवसायी ने जवाहर सर्किल थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगतपुरा निवासी ऋषिकेश मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह शेयर बाजार में ट्रेडिंग का काम करता है। सोमवार रात वह जिम से घर लौट रहा था। इस दौरान 3-4 बदमाशों ने उसे एसओजी का अधिकारी बताकर साथ चलने को कहा। इसके बाद जब वह कार में बैठा तो उसे पीछे वाली सीट पर नीचे पैरों में गिरा दिया और मारपीट करने लगे।
बदमाशों ने व्यवसायी को 3 घंटे तक पीटा
व्यवसायी ने के पूछने पर बदमाशों ने बताया कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद तलाशी लेने के साथ ही जेब से मोबाइल निकाल लिया और चलती कार में पूछताछ के बहाने उसके साथ मारपीट की। उसके मोबाइल के पासवर्ड पूछकर सर्च किया। इसके बाद जबरन मोबाइल से 50 हजार रुपए बदमाशों ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन भी उतार ली।
व्यवसायी ने बताया कि आरोपियों ने उसे 3 घंटे तक पीटा इसके बाद कहा कि शिकायत के अनुसार तो कुछ मिला ही नहीं। तुझसे पूछताछ करने का कोई फायदा नहीं हुआ। पूरी मेहनत बेकार गई। जो मेहनत की है उसका खर्चा पानी तो दे। व्यापारी ने बताया कि रुपए नहीं मिलने पर बदमाश उसे रात में 12ः30 बजे सांगानेर इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines