---विज्ञापन---

बाल-बाल बचे…राजस्थान CM भजन लाल के साथ हुए हादसे का सच आया सामने, असल में हुआ क्या था?

CM Bhajan Lal Accident Update: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ हुए हादसे का एक सच सामने आया है, जिसका खुलासा खुद CMO ऑफिस के अधिकारियों ने किया।

---विज्ञापन---

Rajasthan CM Bhajan Lal Accident Latest Update: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार शाम को एक हादेस में बाल-बाल बच गए। वे भरतपुर से गोवर्धन जी (मथुरा) जा रहे थे। उन्हें गिरिराज जी महाराज (गोवर्धन पर्वत) के दर्शन करते थे, लेकिन रास्ते में उनके काफिले के कारें हादसे का शिकार हो गईं। मुख्यमंत्री का काफिला पूंछरी पहुंचा ही था कि कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर नाले में गिर गई, लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल सुरक्षित हैं। वे तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर आए और काफिले में साथ चल रहे लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वह दूसरी कार से गोवर्धन जी के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने देररात गिरिराज जी महाराज के दर्शन करके आवश्यक विचार विमर्श किया।

 

---विज्ञापन---

हादसे का ताजा अपडेट आया सामने

CMO ऑफिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री का काफिला हादसे का शिकार जरूर हुआ, लेकन हादसाग्रस्त हुई कार मुख्यमंत्री भजन लाल की नहीं थी, बल्कि उनके काफिले में चल रही गाड़ी थी, जिसके अगले 2 टायर नाले में फंस गए थे। हादसा बैलेंस बिगड़ने से ही हुआ। अंधेरा होने के कारण रास्ता समझ नहीं आया और गाड़ी नाले में फंस गई। मुख्यमंत्री भजन लाल दूसरी गाड़ी में थे, जो बिल्कुल सुरक्षित है। इससे पहले दौसा जिले में भी नेशनल हाईवे नंबर 21 पर उनके काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। हादसे में घायल हुए चारों कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिन्हें मानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को दौसा रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: ‘रात में कमरे पर आना, SHO बना दूंगा’; कौन है वो DSP जिसने महिला SI से की ये डिमांड, हुआ सस्पेंड

---विज्ञापन---

परिवार के साथ आते रहे हैं मथुरा

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ उनकी पत्नी भी थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार अपने इलाके में जा रहे थे। 2 हादसे झेलने के बाद वे रात करीब 10 बजे पूंछरी पहुंचे। यहां लौठा मंदिर में दर्शन करने के बाद वे दाऊजी मंदिर गए। प्रसाद ग्रहण किया। माइक हाथ में लेकर लोगों से भी प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी भजनलाल शर्मा अपने परिवार के साथ गोवर्धन जी के मंदिरों में पूजा करने आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MLA Chirag Patel कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताया क्यों छोड़ी पार्टी और अब आगे क्या?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 20, 2023 09:47 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola