RU अध्यक्ष बनते ही निर्मल चौधरी के तेवर- मैं राजस्थान यूनिवर्सिटी का प्रेसीडेंट हूं, Video वायरल
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: राजस्थान में शनिवार को छात्रसंघ चुनावों के नतीजे घोषित हुए। राजस्थान यूनिविर्सटी में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने 1300 से ज्यादा वोटों से बाजी मारी। उन्होंने निहारिका जोरवाल को हराया। राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंतिम नतीजों के मुताबिक, निर्मल चौधरी को 4043 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर मंत्री मुरालीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल रहीं। निहारिका को 2576 वोट मिले। तीसरे नंबर पर एनएसयूआई प्रत्याशी रितु बराला को 2010 वोट मिले। वहीं नोटा को 73 वोट मिले। कोरोना के बाद इस बार दो साल के बाद छात्र संघ चुनाव कराए गए हैं।
मैं राजस्थान यूनिवर्सिटी का प्रेसीडेंट हूं
इस बीच निर्मल चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मीडिया पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मेरे ऊपर चढ़ने की जरूरत नहीं है। मैं राजस्थान यूनिविर्सटी का अध्यक्ष हूं। आप लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। इसके साथ ही वे पुलिस पर भी भड़क जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। पिछले दिनों पुलिस से उनकी बहन पर हाथ उठाया था, उसी तरह पुलिस अन्य छात्राओं पर भी हाथ उठा सकती है। ऐसे पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे।
Congrats bro, RU फतह#निर्मलचौधरी#NirmalChoudhary pic.twitter.com/PY8FOqlcwI
— Revanta Ram Dhaka (@RevantaDhaka) August 27, 2022
राजस्थान की 14 यूनिवर्सिटी में से सात पर निर्दलीय और दूसरे दलों के प्रत्याशियों की जीत ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को चौंका दिया है। 14 यूनिवर्सिटी और 450 से ज्यादा कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। 14 यूनिवर्सिटी में से कांग्रेस जहां एक भी नहीं जीत पाई, वहीं ABVP ने 5 जगह जीत ली, लेकिन 7 यूनिवर्सिटी में निर्दलीय और दूसरे छात्र संगठनों के प्रत्याशियों ने बाजी मारकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों को सोचने को मजबूर कर दिया है। CM के गृह जिले जोधपुर सहित पूरे राजस्थान में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI कहीं भी अपना खाता तक नहीं खोल पाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: