राजस्थान: पाली में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे ट्रेक्टर-ट्रॉली की ट्रक से भीषण टक्कर, छह की मौत

Rajasthan Pali Accident

Rajasthan Pali Accident

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। सुमेरपुर थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के अनुसार जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक की टक्कर हो गई। सभी तीर्थयात्री जैसलमेर स्थित तीर्थस्थल रामदेवरा से लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। पीएम ने कहा, “पाली, राजस्थान में हुई दुर्घटना दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

विज्ञापन

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने वीपी धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, “पाली, राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना।”

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ