जयपुर: राजधानी जयपुर में रविवार को सचिवालय की मुख्य इमारत में दूसरी मंजिल पर स्थित कार्मिक विभाग सेक्शन में आग लगने से हड़कंप मच गया। इमारत की दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता देख सचिवालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना कार्मिक विभाग के अधिकारी और दमकल को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग लगने की सूचना पर कार्मिक विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से अलमारियों में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइल को भी जलने से बचाया। वहीं सचिवालय के सुरक्षा अधिकारियों ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने राख हो चुके दस्तावेजों के साक्ष्य एकत्रित किए।
बताया जाता है कि कार्मिक विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रमोशन से संबंधित फाइलें थी, वे जलकर राख हो गई है। कार्यालय में रखे अधिकारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आगजनी के चलते 3 अलमारी में रखी हुई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। वहीं दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए आग पर काबू पाने के साथ ही कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइल को आग की चपेट में आने से बचाया और उन्हें बाहर निकाल कर सुरक्षित किया।
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कार्मिक विभाग के जिस कार्यालय में आग लगी, वहां पर राजस्थान के तमाम ब्यूरोक्रेट्स और गजेटेड ऑफिसर्स के रिकॉर्ड को रखा जाता है। फिलहाल, आगजनी के चलते किस तरह के दस्तावेज जले हैं और वह किस विभाग के अधिकारियों से संबंधित हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
22 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
25 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
27 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
35 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
55 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines