जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर मेलों एवं त्यौहारों में सुरक्षा प्रबंधन के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खाटूश्याम जी मंदिर में मची भगदड़ की घटना को बुधवार को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “राजस्थान के धार्मिक स्थल पूरे देश में आस्था के केंद्र हैं और सालाना उत्सवों एवं मेलों के अलावा भी यहां धार्मिक स्थलों में हर माह राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।”
आगे उन्होंने कहा कि, “धार्मिक स्थलों में पैदल यात्रियों के लिए मजबूत कॉरिडोर बनाकर उनकी पालना सुनिश्चित कराई जाए। धार्मिक स्थलों की कमेटियों को सभी तरह की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाए।”
इसके अलावा ये भी कहा कि, “जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से धार्मिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों व धर्मगुरूओं के साथ बैठकें आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाए,ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।बैठकों में प्रशासन से उनकी व्यवस्थाओं के संबंध में अपेक्षाओं पर भी विस्तृत चर्चा की जानी चाहिए।”
मेहरानगढ़ दुखांतिका में मारे गए 216 लोग
गहलोत ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि, “मेहरानगढ़ स्थित मंदिर में वर्ष 2008 में हुए हादसे से पीड़ित परिवारों की वर्तमान स्थिति जानी जाए। इसके लिए मुख्य सचिव को एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति मेहरानगढ़ दुखांतिका में मारे गए 216 लोगों के परिजनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।”
सोमवार सुबह मची थी भगदड़
सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर के बाहर सोमवार तड़के भगदड़ मचने से तीन महिलाओं शांति देवी, माया देवी और कृपा देवी (जयपुर) की मौत हो गई। यह भगदड़ तब मची, जब कतार में इंतजार कर रहे श्रद्धा्धालुओं ने मंदिर के पट खुलने पर प्रवेश द्वार में एक साथ घुसने का प्रयास किया। इस घटना में चार अन्य घायल हो गये। राजस्थान और पड़ोसी राज्यों के हजारों लोग एकादशी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 hr agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
6 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
6 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines