Rajasthan: बीएसएफ ने रेत के धोरों पर लहराया तिरंगा, ऊंट पर बैठकर निकाली 'तिरंगा यात्रा'
Edited By Nirmal Pareek

Edited By Nirmal Pareek

जयपुर: भारत सरकार ने इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक बहुत ही अलग तरह की पहल की है। इस बार देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी दरमियान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी दिखाई है। बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेत के धोरों पर तिरंगा लहराया और ऊंट पर तिरंगा यात्रा निकाली।
बीएसएफ के जवानों ने कार, बाइक और यहां तक कि ऊंटों पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए देखा जा सकता है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में बीएसएफ के जवानों ने रेत के किनारे तिरंगा हाथों में लिए मार्च निकाला।
जैसलमेर के रेत के टीलों पर मार्च ऊंट की पीठ पर होता था जिसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। मार्च का मकसद भारत-पाक सीमा पर बसे गांवों में जागरूकता फैलाना था। बीएसएफ जवानों ने बाइक रैली निकालकर आम लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। 13 से 15 अगस्त तक होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में बीएसएफ अहम भूमिका निभाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: