Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो सोने के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Customs Caught Gold from Jaipur Airport
विज्ञापन

जयपुर: राजधानी का जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) लगातार सोने की तस्करी का हब बनता जा रहा है। आए दिन गोल्ड स्मगलिंग की घटनाएं सामने आ रही है। रविवार को भी डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) ने जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर 2.5 किलो तस्करी का सोना पकड़ा है। साथ ही मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सोने की कीमत करीब 1.27 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तीनों आरोपी एयर अरबिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

पूछताछ में हो सकते हैं अहम खुलासे

जानकारी के अनुसार डीआरआई की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 3 यात्रियों के पास तस्करी का सोना बरामद हुआ। जिसका वजन करीब 2.5 किलो बताया जा रहा है। डीआरआई की टीम पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यात्री सोना कहां से लाया गया था और सोना कहां पहुंचाया जाना था। टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि डीआरआई ने 1 जुलाई को भी जयपुर एयरपोर्ट पर 4.5 किलो तस्करी का सोना (Gold Smuggling) पकड़ा था, जिसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इससे पहले अप्रैल 2022 में भी सोना तस्करी के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की थी। जयपुर में डीआरआई की टीम ने 1 अप्रैल को 52 लाख रुपए कीमत का 1 किलो सोना बरामद किया था।

तस्कर नेटवर्क का हो सकता है खुलासा

रविवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों से फिलहाल डीआरआई की टीम पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यात्री कहां से सोना लेकर आए हैं और सोना भारत में कहां पहुंचाया जाना था। माना जा रहा है कि तस्करों से पूछताछ के दौरान उनके सीमा पार बैठे मास्टरमाइंड और तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ