पंजाब पुलिस का बड़ा कदम, बैंकों की सुरक्षा जायजा लेने के लिए राज्य स्तरीय ऑपरेशन

punjab police, punjab news, bank, security

punjab police drill near bank

विज्ञापन

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के आसपास चौकसी को पुख्ता करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इसके लिए राज्य स्तरीय ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आघूमते हुए 3947 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।

पुलिस ने चलाई मुहिम

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ( डीजी पी) गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के बाद पुलिस ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई है।  यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया था और सीपीज/ एसएसपीज़ को निर्देश दिए गए थे कि वे निजी तौर पर इस ऑपरेशन की निगरानी करें और इस ऑपरेशन को पूरा करने के लिए अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाएं।

विज्ञापन

3618 अदारों की चैकिंग की

इस संबंधी में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि एसपीज़/डीएसपीज़ की निगरानी में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। कुल करीब 422 पुलिस पार्टियों ने अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं, ख़ास कर बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। पुलिस टीमों ने बीते बुधवार को ऐसे 3618 अदारों की चैकिंग की।

आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना मकसद 

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था ने कहा कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने का मुख्य मकसद समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करना है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना का संचार करना है। डीजीपी ने बताया कि सभी पुलिस टीमों को लोगों की शिनाख़्त करते समय विनम्रता के साथ पेश आने और आम लोगों के लिए कम से कम असुविधा को यकीनी बनाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ