---विज्ञापन---

सिद्धू मूसेवाला के घर से आई बड़ी खबर, पिता बलकौर सिंह के कांग्रेस में आने की अटकलें, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Balkaur Singh Politics Entry Update: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहले ही ऑफर दिया हुआ है। ऐसे में अगर वे पंजाब की हाई प्रोफाइल सीट से चुनाव लड़ेंगे तो मुकाबला रोमांचक होंगे।

---विज्ञापन---

Sidhu Moosewala Father May Congress Candidate: सिद्धू मूसेवाला के परिवार से बड़ी खबर आ रही है। दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं। उनके कांग्रेस जॉइन करने की अटकलें हैं। साथ ही उन्हें बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने की भी चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बलकौर सिंह से बातचीत कर ली है और वे चुनाव लड़ने के लिए भी राजी हैं। हालांकि इन दिनों वे अपने नवजात बेटे के साथ व्यस्त हैं, जिसका हाल ही में जन्म हुआ है, लेकिन जश्न के बीच बलकौर सिंह के चुनाव लड़ने की खबर ने घर के माहौल को राजनीतिक भी बना दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बजरंगबली जीत का आशीर्वाद दें; हनुमान गढ़ी में हनुमानजी के चरणों में रखा लोकसभा चुनाव नामांकन, देखें वीडियो

बलकौर सिंह ने दिए थे राजनीति में आने के संकेत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलकौर सिंह ने कुछ महीने पहले राजनीति में एंट्री करने के संकेत दिए थे। तब उन्होंने बयान दिया था कि हम राजनीति में क्यों न आएं? बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू भी तो राजनीति में आए, सांसद बने और उन्होंने अपने दादा के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रयास किए और उन प्रयासों में कामयाब हुए।

---विज्ञापन---

अगर वह राजनीति में आकर न्याय की लड़ाई लड़ सकते हैं और एक मकसद हमारे पास भी है। बता दें कि बलकौर सिंह को कांग्रेस कई बार पार्टी की सदस्यता ऑफर कर चुकी है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कहा था कि अगर बलकौर सिंह इच्छा जताएंगे तो कांग्रेस उन्हें लोकसभा चुनाव टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने न‍िकाला अब BJP नेता ने संजय न‍िरुपम के बारे में यह क्‍या कह डाला

---विज्ञापन---

सिद्धू मूसेवाला ने भी लड़ा था चुनाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने भी 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट से लड़ा था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे, लेकिन उनके चुनाव लड़ने से उनके फैंस काफी खुश थे। वहीं अब अगर बलकौर सिंह बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला काफी कड़ा रहेगा, क्योंकि बठिंडा शिरोमणि अकाली दल का गढ़ है।

बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं और इस बार भी इस सीट से टिकट की सबसे बड़ी दावेदार वही हैं। बठिंडा से भाजपा अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर को चुनावी रण में उतार सकती है। ऐसे में बलकौर सिंह अकाली-भाजपा उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, क्योंकि दिवंगत बेटे के फैन्स का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव की कांग्रेस से बगावत? पूर्णिया लोकसभा सीट से भरा निर्दलीय नामांकन, मरते दम तक साथ निभाने का था वादा

First published on: Apr 04, 2024 01:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola