---विज्ञापन---

देश angle-right

कांग्रेस ने न‍िकाला अब BJP नेता ने संजय न‍िरुपम के बारे में यह क्‍या कह डाला

Sanjay Nirupam Resigned from Congress: महाराष्‍ट्र में स‍ियासत तेज होती जा रही है। महागठबंधन में शाम‍िल उद्धव ठाकरे के ख‍िलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले संजय न‍िरुपम ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे द‍िया है।

---खबर नीचे जारी है---

Lok Sabha Election 2024: महाराष्‍ट्र में स‍ियासत तेज होती जा रही है। महागठबंधन में शाम‍िल उद्धव ठाकरे के ख‍िलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले संजय न‍िरुपम ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे द‍िया है। एक द‍िन पहले ही उन्‍हें 6 साल के ल‍िए न‍िष्‍कास‍ित क‍िया गया था। अब अगर लोकसभा चुनावों में वह बीजेपी में जाने की सोच रहे हैं, तो उनके ल‍िए राह आसान नहीं होने वाली है। बीजेपी नेता मोह‍ित कम्‍बोज ने उनके ख‍िलाफ मोर्चा खोल द‍िया है। उन्‍होंने साफ कह द‍िया है क‍ि आख‍िरी तक वह संजय न‍िरुपम का व‍िरोध करते रहेंगे।

उन्‍होंने ट्वीट कर संजय न‍िरुपम को बोझ बता द‍िया है। उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि यह वही हैं, ज‍िन्‍होंने 2019 में बीजेपी और मोदी जी की आलोचना की। वह हिंदू व‍िरोधी हैं और मुंबई में बीफ पार्टी करते थे। अब वह कहां जाएंगे, वह स‍िर्फ बोझ ही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

संजय न‍िरुपम ने द‍िया इस्‍तीफा

संजय न‍िरुपम ने सीट शेयर‍िंग को लेकर मोर्चा खोला हुआ था। वह मुंबई की उत्तर पश्‍चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, वह समझौते के तहत उद्धव ठाकरे की श‍िव सेना के पास चली गई। इसी से वह नाराज थे। वह बार-बार कह रहे थे क‍ि कांग्रेस को उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन को तोड़ लेना चाह‍िए। पार्टी व‍िरोधी बयानबाजी के चलते कांग्रेस ने उन्‍हें 6 साल के ल‍िए सस्‍पेंड कर द‍िया था। आज सुबह उन्‍होंने खुद ही इस्‍तीफा दे द‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि वह पार्टी की इच्‍छा को पूरा करने जा रहे हैं और पार्टी की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Apr 04, 2024 10:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola