Golden Temple Langar Scam, अमृतसर: दुनिया की सबसे बड़ी रसोई से जुड़े घोटाले में सस्पेंड चल रहे 51 लोगों में से 23 जल्द ही बहाल हो सकते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से गठित सब कमेटी ने मंगलवार को अपनी पहली रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि इस रिपोर्ट में इंस्पेक्टर लेवल के इन 23 लोगों को लापरवाही का दोषी पाया गया है। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि चल रही जांच में और क्या निकलकर आता है और SGPC अध्यक्ष का अंतिम फैसला क्या होगा।
-
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गठित सब कमेटी ने मंगलवार को इंटरनल कमेटी को सौंपी अपनी पहली रिपोर्ट
ऐसे समझें पूरे मामले को
गौरतलब है कि बीते दिनों गुरु नगरी अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर में लगभग 1 करोड़ रुपए के घोटाले की बातें सामने आई थी। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के फ्लाइंग विभाग ने जांच की तो 18 के करीब मैनेजर, स्टोर-कीपर, सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर आदि इस नुकसान के लिए जिम्मेदार मिले। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुताबिक 1 अप्रैल 2019 से दिसंबर 2022 के बीच सूखी रोटियों की खरीद, जूठ के ठेके और चढ़ावे और चावलों आदि में यह घोटाला सामने आया था। शुरुआती जांच में 25 लाख का घपला बताया जा रहा था। बाद में यह 62 लाख बताया गया और फिर घोटाले की रकम बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गई। आरोपियों की संख्या भी बढ़ी।
इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने 2 स्टोर कीपर, 9 मैनेजर, 6 सुपरवाइजर और 34 इंस्पेक्टर समेत 51 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। इसी के साथ मामले की जांच का क्रम जारी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से एक सब कमेटी का गठन भी किया गया है। कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कायमपुर, महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, आंतरिक समिति के सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल, शेर सिंह मंडवाला और बाबा गुरप्रीत सिंह रंधावा शामिल हैं।
क्या कहा सब कमेटी के मेंबर और SGPC अध्यक्ष ने
मंगलवार को घोटाले की जांच कर रही सब कमेटी ने अपनी पहली रिपोर्ट इंटरनल कमेटी को सौंपी है। इसकी पुष्टि करते हुए कमेटी के सदस्य बाबा गुरप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि सब कमेटी लंगर में हुए घोटाले की गहनता से जांच कर रही है। इंटरनल कमेटी को सौंपी गई पहली रिपोर्ट में 23 गुरुद्वारा इंस्पेक्टर सीधे तौर पर घोटाले में शामिल नहीं मिले, लेकिन कर्तव्य में लापरवाही उन्होंने भी बरती है। आने वाले समय में और भी बैठकें होंगी। पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसी रिपोर्ट पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का फैसला अंतिम होगा। दूसरी ओर धामी ने कहा कि सब कमेटीकी रिपोर्ट मिल गई है। उप समिति ने गहनता से जांच की है, उप समिति सिफारिशों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
ये है हरिमंदिर साहिब के लंगर की खासियत
यहां उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि हरिमंदिर साहिब के विशाल परिसर में मौजूद गुरु रामदास लंगर ‘किचन मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी’ विश्व विख्यात है। दुनिया की इस सबसे बड़ी रसोई में आम दिनों में यहां साठ से सत्तर हजार तो त्योहारों और छुट्टी के दिनों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के लिए भोजन बनता है। 24 घंटे चलने वाले इस लंगर में दाल, सब्जी, चावल, रोटी, सलाद और मीठा भी परोसा जाता है। खाने का स्वाद भी लजीज होता है। लंगर में रोज 20 क्विंटल दाल, सब्जियां, 12 क्विंटल चावल, 70 क्विंटल आटा लगता है। 500 किलो देसी घी इस्तेमाल होता है। सौ गैस सिलेंडर, 500 किलो लकड़ी की खपत होती है। जहां तक इसके लिए फंडिंग की बात है, दुनियाभर में बसे लाखों सिख परिवार अपनी कमाई का दसवां भाग गुरुद्वारों की सेवा में अर्पित करते हैं। इन्हीं पैसों से गुरुद्वारों की प्रबंध और लंगर का खर्च चलता है।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
1 hr agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
16 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines